Get App

Propose Day Gift Ideas 2026: आपका क्रश फटा-फट कहेगा ‘YES’, अगर देंगे प्रपोज डे पर ये गिफ्ट

Propose Day Gift Ideas 2026: वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। इस खास मौके पर कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट देकर प्यार का इज़हार करते हैं। आमतौर पर रिंग या गुलाब देना सोचते हैं, लेकिन यहां हम आपके लिए यूनिक और दिल छूने वाले गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Feb 07, 2026 पर 4:40 PM
Propose Day Gift Ideas 2026: आपका क्रश फटा-फट कहेगा ‘YES’, अगर देंगे प्रपोज डे पर ये गिफ्ट
Propose Day Gift Ideas 2026: Propose Day पर जरूरी नहीं कि गिफ्ट महंगा हो।

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हर साल 7 फरवरी को रोज डे से होती है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गुलाब के फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। रोज डे के ठीक अगले दिन यानी 8 फरवरी को Propose Day मनाया जाता है। यह दिन खास इसलिए माना जाता है क्योंकि इस दिन लोग अपने पार्टनर, क्रश या गर्लफ्रेंड/वाइफ के सामने अपने दिल की बात कहकर रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं। आम तौर पर प्रपोज डे पर लोग रिंग, गुलाब या चॉकलेट जैसी चीजों के बारे में सोचते हैं, लेकिन समय के साथ ट्रेंड बदल चुका है। आज के दौर में लोग यूनिक और दिल छू लेने वाले गिफ्ट्स को ज्यादा महत्व देते हैं।

2026 में प्रपोज डे पर ऐसे आइडियाज पसंद किए जा रहे हैं, जो न सिर्फ रोमांटिक हों, बल्कि पार्टनर के दिल को तुरंत “हां” कहने पर मजबूर कर दें। ऐसे गिफ्ट्स प्यार को और खास बनाते हैं और रिश्ते में मिठास घोलते हैं।

  • 'हमारी कहानी' वाली मिनी स्क्रैप बुक
  • छोटी लेकिन भावनाओं से भरी स्क्रैप बुक किसी भी दिल को छू सकती है। इसमें आपकी पहली मुलाकात, चैट, तस्वीरें और छोटे नोट्स डालें। आखिरी पेज पर सवाल लिखें – “क्या तुम जिंदगी भर के लिए मेरे बनोगे?” ऐसा गिफ्ट देखकर कोई भी इंकार नहीं कर पाएगा।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें