कर्नाटक के मंड्या जिले के मलवल्ली तालुका के नेटकल गांव में उस समय अचानक दहशत फैल गई जब ग्रामीणों की नजर एक विशाल अजगर पर पड़ी। करीब 10 फीट लंबा और 30 किलो से ज्यादा वजन वाला ये खतरनाक सांप बेहद भारी और असामान्य हालत में दिखाई दिया, जिसे देखकर लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि अजगर ने अपने शिकार के रूप में एक पूरे हिरण को निगल लिया था, जिसके बाद उसका शरीर बुरी तरह फूल गया और वो आगे बढ़ने में भी असमर्थ हो गया। यह दृश्य इतना डरावना था कि लोगों ने तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह घटना तेजी से वायरल हो गई और पूरे इलाके में चर्चा और भय का माहौल बन गया।
