Rafale Marine News : पहलगाम में नापाक हरकत के बाद भारत के ऐक्शन से पाकिस्तान दहशत में है। एयरस्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब हिंदुस्तान के दुश्मन भारत के नए बाज से कांप रहे हैं। भारत अपने भरोसेमंद साथी फ्रांस से राफाल-M लेने जा रहा है। भारत को जल्द फ्रांस से 26 राफाल-M मिलने जा रहे हैं। भारत के दुश्मनों में सबसे ज्यादा दहशत इस बात से है कि भारत राफेल मरीन विमानों की तैनाती अपने ताकतवर युद्धपोत में एक INS विक्रांत पर करने जा रहा है। लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन ने इन फाइटर जेट में भारत की जरूरत के हिसाब से कई बदलाव किए हैं। इसमें एंटी शिप स्ट्राइक, न्यूक्लियर हथियार लॉन्च करने की क्षमता और 10 घंटे तक फ्लाइट रिकॉर्ड करने जैसे फीचर शामिल हैं।
