Get App

Indian Railways: क्या आपने देखा है ट्रैक के पत्थर? जानिए इनके पीछे की असली वजह

Indian Railways: आपने ट्रेन में सफर तो जरूर किया होगा, लेकिन क्या कभी पटरियों के बीच बिछे छोटे-छोटे पत्थरों पर ध्यान दिया है? ये पत्थर सिर्फ दिखने के लिए नहीं होते, बल्कि ट्रैक के आसपास भी लगाए जाते हैं। इनके पीछे एक खास वैज्ञानिक कारण छिपा है, जो रेलवे ट्रैक को सुरक्षित और मजबूत बनाए रखता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 12, 2026 पर 8:51 AM
Indian Railways: क्या आपने देखा है ट्रैक के पत्थर? जानिए इनके पीछे की असली वजह
Indian Railways: गर्मी में पटरियां फैलती हैं और सर्दी में सिकुड़ती हैं।

अगर आपने कभी रेलवे ट्रैक को गौर से देखा होगा, तो पटरियों के बीच और नीचे फैले छोटे-छोटे पत्थर जरूर आपकी नजर में आए होंगे। पहली नजर में ये सामान्य पत्थर लग सकते हैं, लेकिन असल में ये रेलवे ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा का बेहद जरूरी हिस्सा होते हैं। इन पत्थरों को “बलास्ट” कहा जाता है, जो ट्रैक को स्थिर रखने और उसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

रेलवे ट्रैक पर दौड़ती भारी-भरकम ट्रेनों का दबाव काफी ज्यादा होता है, ऐसे में सिर्फ लोहे की पटरियां ही पर्याप्त नहीं होतीं। उन्हें एक मजबूत आधार की जरूरत होती है, जो इन पत्थरों के जरिए मिलता है। यही कारण है कि बिना बलास्ट के रेलवे ट्रैक सुरक्षित और संतुलित तरीके से काम नहीं कर सकता।

पटरियों को मजबूती से थामे रखते हैं

जब भारी-भरकम ट्रेन ट्रैक पर दौड़ती है, तो पटरियों पर जबरदस्त दबाव पड़ता है। ऐसे में ये पत्थर आपस में फंसकर एक मजबूत आधार तैयार करते हैं, जिससे पटरियां अपनी जगह पर स्थिर बनी रहती हैं। अगर ये न हों, तो ट्रैक हिल सकता है और हादसे का खतरा बढ़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें