Credit Cards

Rajasthan News: 2 किलो चांदी के कड़े पहनकर महिला गई लकड़ी काटने, फिर जो हुआ, उसे देखकर पुलिस और गांव के लोग रह सन्न

Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसे देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक महिला लकड़ी काटने खेत में गई। वो पैरों में करीब 2 किलो के चांदी के कड़े पहने हुई थी। चोरों की नजर इस पर पड़ गई। इसके बाद महिला का गला काट दिया। फिर कड़ों को चुराने के लिए पैर काट गिए

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 9:17 AM
Story continues below Advertisement
Rajasthan News: महिला की चांदी के कड़े लूटने के लिए हत्या कर दी गई है।

राजस्थान में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है। राज्य के सवाई माधोपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसे देखते ही गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस भी इस घटना को देखकर हैरान रह गई। जिले के गंगापुसिटी क्षेत्र की बामनवास तहसील के जाहिरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चोरों ने दिनदहाड़े खेत में एक 50 साल की महिला उर्मिला मीणा की गला रेतकर हत्या कर दी। यही नहीं आरोपियों ने बड़ी ही निर्दयता से महिला के दोनों पैर काट दिए।

इसके बाद कटे हुए दोनों पैर पानी के एक कुंड में फेंक दिए। महिला ने दोनों पैरों में 2 किलो के चांदी के कड़े पहने हुए थे। जिनको लूटकर चोर फरार हो गए। महिला का शव देखकर लोग और पुलिस हैरान रह गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया।

महिला गई थी लकड़ी काटने


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 50 साल की उर्मिला मीणा खेत में लकड़ी काटने गई थी। जब वो 11 बजे तक वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग उर्मिला की तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद परिजनों को महिला की लाश अपने खेत में मिली। महिला की गर्दन कटी हुई थी। इसके साथ ही पैर भी कटे हुए थे। शव की ऐसी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। जब नजदीक जाकर देखा तो पैरों में पड़े हुए 2 किलो के चांदी के कड़े गायब थे। गांव वालों को फौरन पता चल गया कि 2 किलो चांदी के कड़ों के लिए हत्या की गई है। इसके बाद पूरे गांव के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। गांव के लोगों को पुलिस को सूचना दी। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो शव की ऐसी हालत देखकर वो भी हैरान रह गई।

ग्रामीणों ने किया विरोध

गांव के लोग गुस्से में थे। उन्होंने महिला का शव बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी। पुलिस उपाधीक्षक और थानाधिकारी ने लोगों को समझाने की कोशिश की। इसके बावजूद ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। लिहाजा अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी है। इधर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस को अब तक अपराधियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Deoria Murder: चाची और भतीजे के बीच थे अवैध संबंध, रुकावट बन रहा चाचा, तो उतारा मौत के घाट, सूटकेस में मिली नौशाद की लाश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।