Ramadan 2026: शुरू होने वाला है माह-ए-रमजान, जानिए सहरी-इफ्तार का समय और कब रखा जाएगा पहला और आखिरी रोजा?

Ramadan 2026: इस्लाम के हिजरी कैलेंडर के अनुसार कुल 12 महीने होते हैं, जिसमें 9वां महीना रमजान का माना गया है। इस साल, भारत में रमजान 19 फरवरी, 2026 से शुरू होने जा रहा है। दुनिया भर के सभी मुसलमान सुबह से शाम तक बिना कुछ खाए और पानी पिए महीने भर का कड़ा रोजा रखते हैं

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 6:49 PM
Story continues below Advertisement
भारत में रमजान 19 फरवरी, 2026 से शुरू होने जा रहा है।

Ramadan 2026: इस्लाम का सबसे पवित्र समय यानी रमजान का महीना शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। हिंदुस्तान ही नहीं, दुनिया में इस्लाम को मानने वाले सभी देशों में रमजान का महीना हर साल पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस्लाम के हिजरी कैलेंडर के अनुसार कुल 12 महीने होते हैं, जिसमें 9वां महीना रमजान का माना गया है। इस्लाम में बेहद पाक माने जाने वाले इस महीने में मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग पूरे एक महीने तक नियम-संयम के साथ रोजे रखते हुए खुदा की इबादत करते हैं। इस साल, भारत में रमजान 19 फरवरी, 2026 से शुरू होने जा रहा है। दुनिया भर के सभी मुसलमान सुबह से शाम तक बिना कुछ खाए और पानी पिए महीने भर का कड़ा रोजा रखते हैं। इन दिनों का मुसलमानों के बीच बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है।

रमजान का महत्व

इस्लामिक मान्यता के अनुसार इसी पाक महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थीं। रमजान मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत अहमियत रखता है। ये महीना इंसान को संयम और नियमों का पालन करने की सीख देता है। रोजे की सबसे दिलचस्प बात यह है कि वे बस सुबह सेहरी और शाम को इफ्तारी के समय ही कुछ भी खाते और पीते हैं। इसलिए सेहरी और इफ्तारी इस त्योहार का अहम हिस्सा हैं।

आइए जानें इस साल का पहला और आखिरी रोजा किस दिन किया जाएगा

रमजान 2026: तारीख और समय

तारीख सेहरी का समय इफ्तार का समय


  • फरवरी 19, 2026 05:36 सुबह 06:15 शाम
  • फरवरी 20, 2026 05:35 सुबह 06:16 शाम
  • फरवरी 21, 2026 05:35 सुबह 06:17 शाम
  • फरवरी 22, 2026 05:34 सुबह 06:17 शाम
  • फरवरी 23, 2026 05:33 सुबह 06:18 शाम
  • फरवरी 24, 2026 05:32 सुबह 06:19 शाम
  • फरवरी 25, 2026 05:31 सुबह 06:19 शाम
  • फरवरी 26, 2026 05:30 सुबह 06:20 शाम
  • फरवरी 27, 2026 05:29 सुबह 06:21 शाम
  • फरवरी 28, 2026 05:28 सुबह 06:21 शाम
  • मार्च 1, 2026 05:27 सुबह 06:22 शाम
  • मार्च 2, 2026 05:26 सुबह 06:23 शाम
  • मार्च 3, 2026 05:25 सुबह 06:23 शाम
  • मार्च 4, 2026 05:24 सुबह 06:24 शाम
  • मार्च 5, 2026 05:23 सुबह 06:25 शाम
  • मार्च 6, 2026 05:22 सुबह 06:25 शाम
  • मार्च 7, 2026 05:21 सुबह 06:26 शाम
  • मार्च 8, 2026 05:20 सुबह 06:26 शाम
  • मार्च 9, 2026 05:19 सुबह 06:27 शाम
  • मार्च 10, 2026 05:18 सुबह 06:28 शाम
  • मार्च 11, 2026 05:17 सुबह 06:28 शाम
  • मार्च 12, 2026 05:15 सुबह 06:29 शाम
  • मार्च 13, 2026 05:14 सुबह 06:29 शाम
  • मार्च 14, 2026 05:13 सुबह 06:30 शाम
  • मार्च 15, 2026 05:12 सुबह 06:31 शाम
  • मार्च 16, 2026 05:11 सुबह 06:31 शाम
  • मार्च 17, 2026 05:10 सुबह 06:32 शाम
  • मार्च 18, 2026 05:08 सुबह 06:32 शाम
  • मार्च 19, 2026 05:07 सुबह 06:33 शाम
  • मार्च 20, 2026 05:06 सुबह 06:33 शाम

Amazing Facts: वॉशरूम के दरवाजे पर WC क्यों लिखा होता है? 99% लोग नहीं जानते वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।