दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सांप के नाम से थर-थर कांपने लगते हैं। मौत के घाट उतार देने वाले इन सांपों से जंगली जानवर भी खौफ के साए में रहते हैं। कहा जाता है कि एक बार सांप अगर भड़क गया तो फिर अपने शिकार की हालत पतली कर देता है। इसबीच उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दुर्लभ सांप मिला है। इसे देखते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह सांप जमीन की जगह पेड़ों पर रहता है। यह जमीन में रेंगता नहीं, बल्कि उड़ता है। यह दुर्लभ सांप अहेतुल्ला लॉन्गिरोस्ट्रिस (Ahaetulla longirostris) लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में देखा गया है।
