26 जनवरी 2026 भारत के 77वें गणतंत्र दिवस का जश्न बड़े ही उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाएगा। इस दिन नई दिल्ली का कर्तव्य पथ देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में उठाए गए कदमों का भव्य और जीवंत प्रदर्शन बनेगा। इस बार का समारोह विशेष रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने की ऐतिहासिक उपलब्धि को समर्पित है, जो देश की स्वतंत्रता संग्राम की गाथा और राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस की परेड न केवल भारत की सैन्य ताकत को दिखाती है, बल्कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सांस्कृतिक झांकियों के जरिए देश की विविधता और समृद्ध विरासत को भी उजागर करती है।
