देश में 26 जनवरी 2026 को पूरे देशवासी 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था, और तभी से हर साल इसी दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में याद किया जाता है। यह दिन न केवल हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था का जश्न है, बल्कि देशभक्ति, एकता और अपने देश पर गर्व जताने का भी मौका देता है। पूरे देश में तिरंगे की शान में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां आयोजित की जाती हैं, जो हमें हमारी विविधता और गौरवशाली इतिहास की याद दिलाती हैं। ऐसे खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, परिवार और करीबी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं।
