Get App

Rose Day gift ideas: गुलाब तो मुरझ जाएगा, लेकिन ये Gifts आपके पार्टनर को हमेशा याद रहेंगे

Rose Day gift ideas: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी रोज डे से होती है, जब लोग अपने लव वन को गुलाब देकर स्पेशल फील करवाते हैं। लेकिन इस बार सिर्फ गुलाब काफी नहीं होगा। आप गुलाब के साथ कुछ खास और यादगार गिफ्ट देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। आइए जानते हैं बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन्स

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Feb 06, 2026 पर 3:50 PM
Rose Day gift ideas: गुलाब तो मुरझ जाएगा, लेकिन ये Gifts आपके पार्टनर को हमेशा याद रहेंगे
Rose Day gift ideas: आप अपने पार्टनर के लिए नाम, फोटो या स्पेशल डेट के साथ कस्टमाइज्ड कीचेन ले सकते हैं।

रोज डे अब सिर्फ गुलाब देने तक सीमित नहीं रह गया है। आजकल के कपल्स अपने प्यार को केवल फूल या चॉकलेट तक सीमित नहीं रखना चाहते। वे चाहते हैं कि उनका गिफ्ट सिर्फ रोमांटिक ही नहीं बल्कि यादगार भी हो। गुलाब का फूल प्यार का प्रतीक जरूर है, लेकिन कुछ ही दिनों में ये मुरझा जाता है और उसकी खूबसूरती खो जाती है। ऐसे में सिर्फ गुलाब देना पर्याप्त नहीं लगता। इसीलिए लोग अब गुलाब के साथ कुछ खास और यूनीक गिफ्ट्स देना पसंद कर रहे हैं। ये गिफ्ट्स पार्टनर को स्पेशल फील कराते हैं और लंबे समय तक याद रह जाते हैं।

गुलाब थीम्ड चॉकलेट बॉक्स

गुलाब शेप या प्रिंट वाले चॉकलेट बॉक्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। असली गुलाब के साथ इसे देना रोमांटिक और क्लासिक कॉम्बिनेशन माना जाता है। लगभग हर लड़की को चॉकलेट पसंद होती है और गुलाब की थीम इसे और भी खास बना देती है।

गुलाब की खुशबू वाला कैंडल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें