देश के कई हिस्सों में मानसून अपने जोरों पर है। भारी बारिश जारी है। इससे गर्मी से तो राहत है लेकिन जलभराव, भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति बन जाने, बिजली गुल होने जैसी परेशानियां भी पैदा हो गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ गरज के साथ बारिश होने हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की आशंका है, वहीं मैदानी राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।