Get App

ट्रेन में अचानक बिगड़ी तबीयत, फिर भी महिला ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल

चीन में एक बीमार महिला ने अपनी खराब हालत के बावजूद ट्रेन में गिरे अपने खून को खुद ही साफ किया। उनकी इस जिम्मेदारी और संवेदनशीलता ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू लिया। इस घटना के बाद कई लोगों ने आगे आकर उनकी मदद के लिए बड़ी मात्रा में आर्थिक सहयोग दिया

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 04, 2026 पर 9:59 AM
ट्रेन में अचानक बिगड़ी तबीयत, फिर भी महिला ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
अब तक उनके इलाज में करीब 10 लाख युआन खर्च हो चुके हैं।

23 मार्च को चीन के चोंगकिंग शहर में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया। 23 वर्षीय हु शिनयाओ ट्रेन में सफर कर रही थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें खून की उल्टी होने लगी। इस दौरान एक सहयात्री ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शुरुआत में ये महज एक चौंकाने वाली घटना लगी, लेकिन जैसे-जैसे लोगों को हु की असली कहानी और उनकी बीमारी के बारे में पता चला, मामला भावनात्मक बन गया। उनकी हिम्मत, संघर्ष और मुश्किल हालात में भी दिखी जिम्मेदारी ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया और यही वजह है कि ये वीडियो लोगों के दिलों में खास जगह बना गया।

गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं हु

हु एक दुर्लभ बीमारी ANCA-एसोसिएटेड वैस्कुलाइटिस से पीड़ित हैं। इस बीमारी के कारण उनके शरीर में अंदरूनी ब्लीडिंग हो जाती है। घटना वाले दिन भी वो अस्पताल इंजेक्शन लेने जा रही थीं, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मुश्किल हालात में भी दिखाई इंसानियत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें