सांपों की उत्पत्ति को लेकर जेनेटिक रिसर्च एक बेहद दिलचस्प कहानी बताती है। वैज्ञानिकों के मुताबीक, आज के खतरनाक और बिना पैरों वाले सांप दरअसल लाखों साल पहले रहने वाली लंबी और पतली छिपकली जैसे जीवों से विकसित हुए हैं। इन जीवों के छोटे-छोटे पैर और उंगलियां भी होती थीं, लेकिन समय के साथ वे धीरे-धीरे जमीन पर रेंगने लगे और उनके पैर खत्म होते चले गए। ये प्राचीन जीव उस समय के लॉरेशिया नाम के महाद्वीप में पाए जाते थे, जो आज टूटकर उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ग्रीनलैंड और एशिया में बंट चुका है।
