बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर डेवलपर की करोड़पति बनने की कहानी इन दिनों चर्चा में है। Reddit के r/personalfinanceindia पर शेयर की गई पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे 2017 में महज ₹2.6 लाख सालाना सैलरी से शुरू हुआ उनका करियर अब करीब ₹46 लाख LPA तक पहुंच गया। 31 साल की उम्र में उनकी कुल नेट वर्थ लगभग ₹1.16 करोड़ हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने लिए 30 साल की उम्र तक ₹1 करोड़ का लक्ष्य तय किया था। समय की रफ्तार और कुछ देरी के कारण वह इसे 31 की उम्र में हासिल कर पाए, लेकिन लक्ष्य पूरा होने की खुशी कम नहीं हुई। अपनी पोस्ट में उन्होंने कमाई बढ़ने के साथ-साथ बचत की आदत, नियमित निवेश और खर्चों पर नियंत्रण को अपनी सफलता का अहम हिस्सा बताया।
