Solar Eclipse 2026 date and time: दुनिया बस कुछ ही दिनों में साल 2026 की सबसे बड़ी खगोलीय घटना की गवाह बनने जा रही है। ये साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा, जो वलयाकार ग्रहण या ‘रिंग ऑफ फायर’होगा। 17 फरवरी को होने जा रही है इस बेहद दिलचस्प खगोलीय घटना ने दुनिया भर के खगोलविदों और खगोल प्रेमियों का ध्यान खींचा है। हालांकि, हम भारतीयों को थोड़ी निराशा होगी, क्योंकि वे इस दुर्लभ नजारे का दीदार करने से चूक जाएंगे। आइए जानें क्या यह सूर्य ग्रहण हमारे आसमान में दिखाई देगा और क्या सूतक काल के पारंपरिक धार्मिक नियम लागू होंगे?
