Get App

जिस नारियल को लोग सिर्फ खाते थे, उससे केरल की गृहिणी ने बनाया 20 लाख रुपये महीना कमाने वाला ब्रांड

नारियल का पेड़ देखते ही जहां ज्यादातर लोगों को नारियल पानी और चटनी याद आती है, वहीं केरल की सुमिला जयराज को इसमें कारोबार का मौका नजर आया। कभी घर-परिवार में व्यस्त रहने वाली सुमिला ने एक छोटी-सी शुरुआत से अपनी पहचान बनाई और आज उनका नारियल आधारित ब्रांड देश-विदेश में अपनी अलग जगह बना चुका है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 4:50 PM
जिस नारियल को लोग सिर्फ खाते थे, उससे केरल की गृहिणी ने बनाया 20 लाख रुपये महीना कमाने वाला ब्रांड
सुमिला ने नौकरी छोड़कर अपना व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया।

जब भी नारियल के पेड़ नजर आते हैं, तो अक्सर सबसे पहले नारियल पानी, चटनी या स्वादिष्ट व्यंजनों का ख्याल आता है। लेकिन केरल की सुमिला जयराज ने इन्हीं नारियल के पेड़ों में एक ऐसा कारोबारी अवसर देखा, जिसने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। कभी घर-परिवार में व्यस्त रहने वाली सुमिला आज Greenaura नाम की कंपनी चला रही हैं, जो नारियल से बने कई उत्पाद तैयार करती है। इनमें वर्जिन कोकोनट ऑयल, नारियल का दूध पाउडर, अचार, चटनी और नारियल से बनी सांभर पाउडर जैसे उत्पाद शामिल हैं। The Better India के मुताबिक, कंपनी की औसत मासिक बिक्री करीब 20 लाख रुपये है और इसके ग्राहक अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और मलेशिया तक मौजूद हैं।

पढ़ाई से परिवार तक पहुंचा सफर

केरल के एंगंडियूर में जन्मीं सुमिला ने जूलॉजी और इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई की थी। शादी के बाद वह मुंबई चली गईं। कुछ समय बाद जुड़वां बच्चों के जन्म के साथ उनकी दुनिया परिवार और घर की जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द सिमट गई।  केरल के एंगंडियूर में जन्मीं सुमिला कई साल बाद परिवार के पास वापस केरल आईं। उनके पति नौकरी के लिए दुबई चले गए और बच्चे भी पढ़ाई के लिए बाहर चले गए। इसी दौरान सुमिला ने महसूस किया कि अब वो अपने लिए भी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें