कबूतर की गंदगी से बर्बाद हो रही है आपकी बालकनी? इन टिप्स की मदद से मिलेगा एक दिन में छुटकारा

Trick To Get Rid Of Pigeon: भले ही ये पक्षी देखने में शांत लगें, लेकिन ये असल में परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कबूतर जहां-तहां गंदगी कर देते हैं, जिससे दीवारों और फर्श पर दाग पड़ जाते हैं। यही वजह है कि कुछ लोग बालकनी में बैठकर धूप भी नहीं ले पाते हैं। कितना भी कबूतर को भगा लो, वह फिर से वापस उसी जगह कर बैठते हैं

अपडेटेड Jun 02, 2025 पर 9:40 PM
Story continues below Advertisement
बालकनी में कबूतर के जमावड़े से हैं परेशान तो इन टिप्स से मिलेगी मदद

Trick To Get Rid Of Pigeon: अगर आप शहर में रहते हैं, तो आपने कई बार कबूतरों को अपनी बालकनी या खिड़की की रेलिंग पर बैठे देखा होगा। भले ही ये पक्षी देखने में शांत लगें, लेकिन ये असल में परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कबूतर जहां-तहां गंदगी कर देते हैं, जिससे दीवारों और फर्श पर दाग पड़ जाते हैं। यही वजह है कि कुछ लोग बालकनी में बैठकर धूप भी नहीं ले पाते हैं। कितना भी कबूतर को भगा लो, वह फिर से वापस उसी जगह कर बैठते हैं।

कबूतर अक्सर छोटी-छोटी जगहों पर घोंसले बना लेते हैं और एक बार आना शुरू करें तो उन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है। उनकी लगातार आवाज़ से मन की शांति भंग हो सकती है, वहीं उनके पंख और गंदगी से नालियां जाम हो जाती हैं और कपड़े भी गंदे हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान, सुरक्षित और सस्ते उपाय अपनाकर इन्हें दूर रखा जा सकता है। ऐसे पांच आसान तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर कोई भी अपनी बालकनी और खिड़की को कबूतरों से बचा सकता है।

अपनाएं 5 धांसू उपाय

  • कबूतरों को दूर रखने के लिए आप चमकदार और हिलने वाली चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि पुरानी सीडी, एल्युमिनियम फॉयल की स्ट्रिप्स या चमकीले रिबन को बालकनी में लटकाना फायदेमंद रहता है। ये चीज़ें सूरज की रोशनी में चमकती हैं, जिससे कबूतर भ्रमित हो जाते हैं और उस जगह से दूर रहते हैं। इसके अलावा, आप विंड चाइम भी लगा सकते हैं जो न सिर्फ सजावट के लिए अच्छे होते हैं बल्कि उनकी आवाज और चमक कबूतरों को भगाने में मदद करती है।
  • कबूतरों की सूंघने की शक्ति काफी तेज़ होती है और उन्हें तेज़ गंध बिल्कुल पसंद नहीं आती। इसलिए आप ऐसे तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो उन्हें दूर रख सकें। जैसे कि बालकनी या खिड़की की मुंडेर पर लाल मिर्च पाउडर या काली मिर्च छिड़कें। इसके अलावा लहसुन वाले पानी या सिरके का हल्का स्प्रे उन जगहों पर करें जहां कबूतर आकर बैठते हैं। ये गंध इंसानों के लिए नुकसानदायक नहीं होती लेकिन कबूतर इससे दूर भागते हैं।
  • कबूतरों को कभी भी खाना न दें, चाहे गलती से कुछ गिर भी जाए तो तुरंत साफ कर दें। अगर एक बार उन्हें खाने की उम्मीद लग गई, तो वे बार-बार लौटेंगे। इसके अलावा, ऐसे गमले, पुराने डिब्बे या कोई भी चीज़ जो घोंसले के काम आ सकती है, उन्हें हटा दें। बालकनी या खिड़की की जगह को साफ-सुथरा रखें ताकि न गंध रहे और न ही उनके आने का कोई कारण।
  • आप ऐसी डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कबूतरों की हलचल पकड़ते ही आवाज या रोशनी छोड़ती हैं। ये डिवाइस तेज़ आवाज़ या अल्ट्रासोनिक तरंगें निकालती हैं, जो इंसानों को सुनाई नहीं देतीं लेकिन पक्षियों को परेशान करती हैं। कुछ में चमकती रोशनी भी होती है जो उनके पास आते ही सक्रिय हो जाती है। ये तकनीक थोड़ी महंगी हो सकती है, लेकिन ऊँची इमारतों की बालकनियों में काफी असरदार होती है।


कबूतरों को भगाने के लिए उन्हें नुकसान पहुंचाने की जरूरत नहीं

कबूतरों को भगाने के लिए उन्हें नुकसान पहुँचाने की जरूरत नहीं होती। अगर आप सही तरीकों को अपनाते हैं, तो आपकी खिड़की या बालकनी साफ-सुथरी और शांत रह सकती है। कुछ आसान घरेलू उपायों और कम लागत वाले साधनों से आप अपने घर के आसपास कबूतरों को आने से रोक सकते हैं और बिना किसी परेशानी के अपना स्थान सुरक्षित रख सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।