भारत में रेल यात्रा सदियों से लोगों का सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय साधन रही है। भारतीय रेलवे प्रतिदिन लगभग 13,000 ट्रेनों का संचालन करता है और इसमें हर दिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी के बराबर यात्री सफर करते हैं। ट्रेन न केवल लंबी दूरी तय करने का आसान तरीका है, बल्कि यह किफायती और सुविधाजनक भी है। यात्रियों के लिए ट्रेन यात्रा आरामदायक होती है, लेकिन इसके साथ ही सुरक्षा और नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी है। कई लोग बिना सोचे समझे सामान पैक कर लेते हैं, जिससे उन्हें या अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
