फरवरी का महीना शुरू होते ही प्यार भरे एहसास हवा में घुलने लगते हैं। वैलेंटाइन डे को लेकर कपल्स में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। कोई इस खास दिन को परफेक्ट बनाने के लिए पहले से प्लानिंग करता है, तो कोई सादगी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के विकल्प तलाशता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि यादगार डेट के लिए महंगे रेस्टोरेंट या टिकट वाली जगहों पर जाना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार बिना ज्यादा खर्च किए भी प्यार के पल बेहद खास बन जाते हैं। दिल्ली जैसे बड़े शहर में ऐसी कई खूबसूरत और शांत जगहें हैं, जहां कपल्स खुलकर समय बिता सकते हैं और दिल की बातें शेयर कर सकते हैं।
