Valentine Day 2026: फरवरी को प्यार का महीना भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दौरान 7 से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। ये दिन प्रेम, अपनापन और दोस्ती का जश्न मनाने के लिए खास माना जाता है। समय के साथ यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि दुनिया भर में मनाया जाने वाला सांस्कृतिक अवसर बन गया है। रोज डे से लेकर किस डे तक, लोग मैसेज, गिफ्ट और साथ समय बिताकर अपनी भावनाएं बताते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जो अपने साथी को ये बताने का खास दिन है वे आपकी जिंदगी में कितने अहम हैं। इस दिन के पीछे एक खास इतिहास और महत्व जुड़ा है। आइए जानते हैं इसके बारे में
