7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। ये हफ्ता 14 फरवरी को अपने सबसे खास दिन, वैलेंटाइन डे पर खत्म होता है। ये दिन प्यार जताने का और अपने पार्टनर को खुश करने का सबसे बेहतरीन मौका होता है। इस दिन सही गिफ्ट चुनना किसी सरप्राइज से कम नहीं होता। अगर आप अपने पार्टनर को खुश करना चाहती हैं, तो उनकी पसंद और शौक का ध्यान जरूर रखें। वैलेंटाइन डे पर महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं होती। छोटा सा लेकिन खास गिफ्ट भी दिल को छू सकता है।
