STL, EXT, LTD… क्या आप जानते हैं दिल्ली की डीटीसी बसों के इन कोड्स का सच?

DTC bus codes meaning: दिल्ली की डीटीसी बसों पर दिखने वाले कोड यात्रियों को रूट और सेवाओं को समझने में मदद करते हैं। STL का मतलब शॉर्ट टर्न लूप, EXT एक्सटेंशन और LTD लिमिटेड स्टॉप बस होती हैं। TMS और OMS इनर और आउटर रिंग रोड पर चलने वाली बसें हैं, जो दिशा (+/-) भी दर्शाती हैं

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 3:41 PM
Story continues below Advertisement
DTC bus codes meaning: दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती ये बसें शहर के लाखों यात्रियों का भरोसा हैं।

दिल्ली की सड़कों पर लाल और हरी डीटीसी बसें शहरवासियों की यात्रा का मुख्य साधन हैं। इन बसों के रूट नंबर के साथ अक्सर STL, EXT, LTD, TMS, OMS जैसे शॉर्ट फॉर्म्स लिखे होते हैं। हालांकि, नए यात्री या कभी-कभी रोजाना की बस यात्रा करने वाले भी इनका मतलब नहीं समझ पाते। ये शॉर्ट फॉर्म्स बस की यात्रा, स्टॉप और दिशा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं। STL का मतलब Short Turn Loop है, यानी ये बस पूरे रूट पर नहीं जाती बल्कि किसी विशेष कॉलोनी या इलाके में घुमकर वापस लौटती है।

लाल और हरी डीटीसी बसें

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती ये बसें शहर के लाखों यात्रियों का भरोसा हैं। अक्सर इन बसों के रूट नंबर के साथ STL, EXT, LTD, TMS या OMS जैसे शब्द लिखे होते हैं, जो नए यात्रियों के लिए भ्रम पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन कोड्स का आसान मतलब।


STL – Short Turn Loop

‘STL’ वाली बसें पूरे रूट पर नहीं जातीं। ये केवल किसी विशेष इलाके या कॉलोनी में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाती हैं और मुख्य टर्मिनल तक नहीं जाती।

EXT – Extension

‘EXT’ का मतलब है कि बस अपने नियमित रूट से आगे बढ़कर अतिरिक्त इलाकों तक जाती है। यदि आपका गंतव्य मुख्य रूट से थोड़ा दूर है, तो यह बस आपके लिए सही विकल्प है।

LTD – Limited Stop

‘LTD’ बसें हर स्टॉप पर नहीं रुकतीं। ये केवल मुख्य और बड़े बस स्टॉप्स पर रुकती हैं, जिससे समय की बचत होती है और लंबी दूरी के सफर में जल्दी पहुंचाती हैं।

TMS & OMS – रिंग रोड की सेवा

  • TMS (+/-) – Inner Ring Road पर चलने वाली बसें, घड़ी की दिशा (+) या विपरीत (-) में।
  • OMS (+/-) – Outer Ring Road पर चलने वाली लंबी गोलाकार रूट वाली बसें, दिशा (+/-) के हिसाब से।

रूट नंबर के साथ A, B या C

कभी-कभी बस नंबर के साथ A, B या C लिखा होता है। ये मुख्य रूट की शाखाएं होती हैं, जो रास्ते या अंतिम स्टॉप में थोड़े बदलाव के साथ खास मोहल्लों या गलियों को कवर करती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।