Viral Video: भारतीय सेना के सफल 'ऑपरेशन सिंदूर' की गौरवगाथा को आम जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को राजस्थान के जोधपुर में 'तिरंगा यात्रा' निकाला। लेकिन इस तिरंगा यात्रा से ज्यादा चर्चा इसमें शामिल हुई एक तीन वर्षीय बच्ची की हो रही है। मंच पर मासूम सी बच्ची ने माइक थामकर 'शिव तांडव स्तोत्र' का ऐसा पाठ किया कि सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। एयरफोर्स की ड्रेस में पिता की गोद में बाहों का सहारा लिए शिव तांडव सुना रही बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
