Get App

फ्लाइट अटेंडेंट बोतल के रैपर में क्यों लगाते हैं गांठ? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

हवाई सफर के दौरान कई ऐसी छोटी-छोटी बातें होती हैं, जिनका कारण यात्रियों को पता नहीं होता। फ्लाइट अटेंडेंट्स द्वारा पानी या जूस की बोतल के रैपर में गांठ लगाना भी ऐसी ही एक दिलचस्प आदत है। देखने में यह सामान्य लगती है, लेकिन इसके पीछे सर्विस को आसान और व्यवस्थित बनाने की एक खास वजह छिपी है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 25, 2026 पर 4:20 PM
फ्लाइट अटेंडेंट बोतल के रैपर में क्यों लगाते हैं गांठ? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
कई लोगों को लगता है कि बोतल के रैपर में गांठ लगाना विमानन नियम का हिस्सा है

जब भी आप हवाई सफर करते हैं, तो आपने कभी न कभी एक छोटी-सी लेकिन दिलचस्प बात जरूर देखी होगी। फ्लाइट अटेंडेंट पानी या जूस की बोतल देने से पहले उसका प्लास्टिक रैपर हटा देते हैं, ढक्कन थोड़ा खोलते हैं और फिर उसी रैपर को बोतल के गले में गांठ लगाकर बांध देते हैं।

कई यात्रियों को लगता है कि यह कोई सुरक्षा नियम या एयरलाइन की अनिवार्य प्रक्रिया होगी, लेकिन असल वजह कुछ और ही है। यह दरअसल केबिन क्रू का एक आसान और काम को तेज बनाने वाला तरीका है।

बोतल तैयार है या नहीं, तुरंत हो जाता है पता

फ्लाइट में कम समय के अंदर बड़ी संख्या में यात्रियों को सर्विस देनी होती है। ऐसे में हर बोतल को बार-बार जांचना मुश्किल हो सकता है। रैपर में लगी छोटी-सी गांठ क्रू के लिए एक संकेत की तरह काम करती है। इससे उन्हें तुरंत पता चल जाता है कि कौन-सी बोतल पहले से तैयार है और कौन-सी नहीं। इससे सर्विस के दौरान गलती की संभावना कम हो जाती है और काम तेजी से पूरा होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें