Get App

Teddy day gift ideas: बिना टेडी बियर के बनाएं टेडी डे को यादगार, जानें 7 खास गिफ्ट आइडियाज

Teddy day gift ideas: अगर आपका पार्टनर भी उन लोगों में है जिन्हें सॉफ्ट टॉयज पसंद नहीं, तो चिंता की कोई बात नहीं। आप टेडी बियर खरीदे बिना ही वैलेंटाइन वीक को खास और यादगार बना सकते हैं। यहाँ 7 ऐसे क्यूट और प्रैक्टिकल गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं, जो टेडी थीम से जुड़े हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 4:52 PM
Teddy day gift ideas: बिना टेडी बियर के बनाएं टेडी डे को यादगार, जानें 7 खास गिफ्ट आइडियाज
Teddy day gift ideas: इस टेडी डे, सिर्फ प्यार जताने का मौका नहीं, बल्कि अपनी समझ और पार्टनर की पसंद को दिखाने का भी मौका है।

वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन यानी टेडी डे (Teddy Day 2026) हर साल 10 फरवरी को बड़े उत्साह और प्यार के साथ मनाया जाता है। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को प्यार और लगाव जताने के लिए आमतौर पर टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। टेडी बियर को सिर्फ बच्चों के लिए नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक भी माना जाता है। लेकिन हर किसी की पसंद टेडी बियर नहीं होती। कई लोग इसे केवल धूल जमा करने वाली चीजें मानते हैं या गिफ्ट के रूप में लेना पसंद नहीं करते। ऐसे में अगर आपका पार्टनर भी ऐसा ही महसूस करता है, तो आप उन्हें टेडी की जगह कुछ खास और फंक्शनल गिफ्ट्स दे सकते हैं।

ये गिफ्ट न सिर्फ देखने में प्यारे होंगे, बल्कि काम के भी आएंगे और आपके प्यार को एक नया और क्यूट अंदाज देंगे। इस टेडी डे, सिर्फ प्यार जताने का मौका नहीं, बल्कि अपनी समझ और पार्टनर की पसंद को दिखाने का भी मौका है।

  • टेडी शेप का केक
  • केक किसी भी सेलिब्रेशन का दिल होता है। अगर पार्टनर को टेडी पसंद नहीं है, तो टेडी शेप का केक सबसे प्यारा और मीठा विकल्प है। यह देखने में सॉफ्ट टॉय जैसा लगेगा, लेकिन दोनों मिलकर इसका स्वाद चख सकते हैं और यह एक मीठी याद भी बन जाएगी।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें