इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि 13 नवंबर 2026 को दुनिया खत्म हो सकती है। इस खबर ने इंटरनेट पर डर, उत्सुकता और बहस का माहौल बना दिया है। कई लोग इसे सच मानकर शेयर कर रहे हैं, जिससे अफवाह और भ्रम और ज्यादा फैल गया है। लेकिन जब इस दावे की असल सच्चाई और इसके पीछे छिपी वैज्ञानिक रिसर्च को समझा गया, तो पूरा मामला बिल्कुल अलग निकला। यह दावा किसी वास्तविक भविष्यवाणी पर आधारित नहीं है, बल्कि एक पुरानी वैज्ञानिक स्टडी की गलत व्याख्या का नतीजा है।
