World Environment Day 2025: विश्व पर्यावरण दिवस हर साल की तरफ इस बार भी कल यानी 5 जून को मनाया जाएगा। इस बार इसका वैश्विक मेजबान कोरिया गणराज्य है। यूनाइटेड नेशन एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) के नेतृत्व में इस साल का अभियान प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने पर केंद्रित है। इसके खिलाफ दुनियाभर के देशों, संगठनों और व्यक्तियों से धरती की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को समझाया जा सके कि अगर अभी भी नहीं संभले तो आगे हालात और बिगड़ सकते हैं। इस साल की थीम "प्लास्टिक प्रदूषण को हराना (Beat Plastic Pollution)" है।
