World’s Smallest Snake: दुनिया के सबसे छोटे सांप को बारबाडोस में 20 साल बाद फिर से देखा गया है। बारबाडोस थ्रेडस्नेक, जिसके विलुप्त होने का डर था उसे मार्च में पर्यावरण मंत्रालय और संरक्षण संगठन री:वाइल्ड के एक इकोलॉजिकल सर्वे के दौरान द्वीप के मध्य में एक चट्टान के नीचे मिला। यह सांप 10 सेंटीमीटर तक लंबा हो सकता है और यह स्पेगेटी के एक धागे जितना पतला होता है। यह 4,800 पौधों, जानवरों और कवक प्रजातियों की वैश्विक सूची में शामिल था जो साइंस के लिए गुमनाम हो गए थे।
