Get App

Japan earthquake: जापान में 6.7 तीव्रता का आया भीषण भूकंप! कई सेकंड तक हिली धरती, सुनामी की चेतावनी जारी

Japan: एनएचके के अनुसार, शुक्रवार को जापान के होक्काइडो और तोहोकू क्षेत्रों में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने उत्तरी जापान के प्रशांत तटवर्ती क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। USGS ने बताया कि भूकंप इवाते प्रांत के कुजी शहर से 130 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आया था।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 12, 2025 पर 10:33 AM
Japan earthquake: जापान में 6.7 तीव्रता का आया भीषण भूकंप! कई सेकंड तक हिली धरती, सुनामी की चेतावनी जारी
Japan earthquake: जापान में 6.7 तीव्रता का आया भीषण भूकंप! कई सेकंड तक हिली धरती, सुनामी की चेतावनी जारी

Japan: एनएचके के अनुसार, शुक्रवार को जापान के होक्काइडो और तोहोकू क्षेत्रों में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने उत्तरी जापान के प्रशांत तटवर्ती क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि भूकंप इवाते प्रांत के कुजी शहर से 130 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आया था। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने होक्काइडो और तोहोकू क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। सभी लोगों को अलर्ट किया गया है।

जापान में भूकंप: सुनामी की चेतावनी जारी

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, चेतावनी जारी किए गए क्षेत्रों में 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें