अमेरिका में ट्रंप सरकार ने टैक्स से जुड़े एक बड़े बिल को मंजूरी दी है। वन बिग ब्यूटीफुल बिल (One Big Beautiful Bill) को अमेरिकी सीनेट ने पास कर दिया है। अगर भारतीयों की नजर से देखें तो अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को रेमिटेंस टैक्स के मोर्च पर बड़ी राहत मिल गई है। लेकिन ट्रंप की इस पॉलिसी से एलन मस्क बेहद नाराज हैं। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय न बताया कि One Big Beautiful Bill सीनेट से पास हो गया है। इसमें रेमिटेंस टैक्स 5 फीसदी से घटाकर 1 फीसदी कर दिया गया है। इससे अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को बड़ी राहत मिली है।
