Get App

UN COP30 Climate Summit fire: UN COP30 समिट में बड़ा हादसा, ब्लू जोन में आग लगने से मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे डेलिगेट्स

UN COP30 Climate Summit fire: ब्राजील के बेलेम शहर में चल रही संयुक्त राष्ट्र की COP30 क्लाइमेट समिट के मुख्य आयोजन स्थल पर गुरुवार को आग लगने से भगदड़ मच गई। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आग दोपहर करीब 2 बजे (स्थानिय समयानुसार) ब्लू जोन में लगी थी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Nov 21, 2025 पर 9:15 AM
UN COP30 Climate Summit fire: UN COP30 समिट में बड़ा हादसा, ब्लू जोन में आग लगने से मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे डेलिगेट्स
UN COP30 समिट में आग लगने से मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे डेलिगेट्स

UN COP30 Climate Summit fire: ब्राजील के बेलेम शहर में चल रही संयुक्त राष्ट्र की COP30 क्लाइमेट समिट के मुख्य आयोजन स्थल पर गुरुवार को आग लगने से भगदड़ मच गई। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आग दोपहर करीब 2 बजे (स्थानिय समयानुसार) ब्लू जोन में लगी थी। यह समिट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां सभी बैठकें, समझौते, देशों के पवेलियन, मीडिया सेंटर और बड़े अधिकारियों के दफ्तर हैं। मुख्य प्लेनरी हॉल भी इसी जोन में है।

वहीं, आग लगने की खबर फैलते ही जलवायु परिवर्तन संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) सचिवालय ने एक तत्काल परामर्श जारी कर सभी लोगों से कार्यक्रम स्थल खाली करने की अपील की।

घायलों का मौके पर हुआ इलाज

संयुक्त राष्ट्र COP30 प्रेसीडेंसी और UNFCCC ने एक संयुक्त बयान में बताया कि घायल हुए 13 लोगों का मौके पर ही इलाज किया गया। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें उचित चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें