Lipulekh Dispute Update: भारत और चीन के बीच लिपुलेख दर्रे से कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने की तैयारियों के बीच नेपाल ने कड़ा विरोध जताया है। नेपाल सरकार ने स्पष्ट किया है कि लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा का क्षेत्र उसका संप्रभु हिस्सा है और बिना उसकी इजाजत के वहां से गुजरना नेपाल के कानून के खिलाफ है। इस आपत्ति ने एक बार फिर हिमालयी सीमा विवाद को चर्चा में ला दिया है।
