Get App

US Winter Storm: अमेरिका में बर्फीले तूफान से 12 राज्यों में इमरजेंसी, 14,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द; 2 लाख से अधिक घरों की बिजली गुल

US Winter Storm: होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम और स्थानीय गर्वनरों ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें और कम से कम 3 दिन का राशन और दवाइयां अपने पास रखें। अधिकारियों का कहना है कि यह तूफान अभी और गंभीर हो सकता है क्योंकि यह पूर्वी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 25, 2026 पर 3:40 PM
US Winter Storm: अमेरिका में बर्फीले तूफान से 12 राज्यों में इमरजेंसी, 14,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द; 2 लाख से अधिक घरों की बिजली गुल
भारी बर्फबारी, जमा देने वाली बारिश और जानलेवा ठंड के कारण ट्रंप ने 12 राज्यों में संघीय आपातकाल को मंजूरी दे दी है

Winter Storm: अमेरिका इस समय दशक के सबसे भीषण शीतकालीन तूफानों में से एक, 'विंटर स्टॉर्म फर्न' का सामना कर रहा है। टेक्सास से लेकर न्यू इंग्लैंड तक लगभग 2,000 मील के दायरे में फैले इस 'ऐतिहासिक' तूफान ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। भारी बर्फबारी, जमा देने वाली बारिश और जानलेवा ठंड के कारण अब तक 14,500 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं और 2,17,000 से ज्यादा घरों व व्यवसायों की बिजली पूरी तरह ठप हो गई है।

12 राज्यों में 'इमरजेंसी' घोषित

बिगड़ते हालातों को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 राज्यों में संघीय आपातकाल को मंजूरी दे दी है। साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया, टेनेसी, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, मैरीलैंड, अर्कांसस, केंटकी, लुइसियाना, मिसिसिपी, इंडियाना और वेस्ट वर्जीनिया ये सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। राष्ट्रपति ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया, 'हम सभी राज्यों के संपर्क में हैं। सुरक्षित रहें और खुद को गर्म रखें।' उन्होंने संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (FEMA) को प्रभावित इलाकों में जीवन रक्षक सहायता और संसाधन जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रिड फेल से बढ़ा बिजली संकट 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें