Asian Games 2026: भारत की सुचिका तारियाल ने रविवार (20 सितंबर) को नागोया में जारी 2026 एशियन गेम्स में महिलाओं के पारंपरिक 60 किग्रा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में मंगोलिया की अल्तांचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ उन्होंने आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारत का पहला मेडल पक्का कर लिया है। यह 36 वर्षीय खिलाड़ी अब सोमवार 21 सितंबर को सेमीफाइनल में उतरेगी। इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में पहुंचने पर पदक पक्का हो जाता है, क्योंकि अंतिम चार में हारने वाली दोनों खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिलता है।
