Get App

Trump tariffs : ट्रंप टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बिफरे ट्रंप, कहा बर्बाद हो जाएगा अमेरिका

Trump tariffs : ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने पोस्ट किया है कि अगर कोर्ट इस फ्लैगशिप पॉलिसी के खिलाफ फैसला देता है तो सैकड़ों अरब डॉलर अमेरिकी कंपनियों को देने होंगे। इसमें वो निवेश शामिल नहीं है जो टैरिफ पॉलिसी के सपोर्ट में किए गए हैं। कई देश और कंपनियां इस उम्मीद में निवेश कर रही हैं कि बाहर का माल नहीं आएगा। इनको शामिल कर लें तो लाखों करोड़ का नुकसान है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 6:11 PM
Trump tariffs : ट्रंप टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बिफरे ट्रंप, कहा बर्बाद हो जाएगा अमेरिका
Trump tariffs : अगर वाइट हाउस यह मामला हार भी जाता है, तो भी ट्रंप प्रशासन के पास टैरिफ लगाने के लिए अन्य कानूनी विकल्प मौजूद हैं, जिनमें आपातकालीन अधिकारों की जरूरत नहीं पड़ती

Trump tariffs : ट्रंप टैरिफ पर अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट टैरिफ को गैरकानूनी घोषित करता है तो अमेरिका को भारी नुकसान हो जाएगा। ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने पोस्ट किया है कि अगर कोर्ट इस फ्लैगशिप पॉलिसी के खिलाफ फैसला देता है तो सैकड़ों अरब डॉलर अमेरिकी कंपनियों को देने होंगे। इसमें वो निवेश शामिल नहीं है जो टैरिफ पॉलिसी के सपोर्ट में किए गए हैं। कई देश और कंपनियां इस उम्मीद में निवेश कर रही हैं कि बाहर का माल नहीं आएगा। इनको शामिल कर लें तो लाखों करोड़ का नुकसान है। ये इतनी बड़ी उलझन पैदा करेगा कि देश के लिए इसका भुगतान करना असंभव हो जाएगा। ट्रंप ने कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट अमेरिका के खिलाफ फैसला देता है तो हम बर्बाद हो जाएंगे।

बता दें कि टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। बीते दिनों ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट टैरिफ पर अपना फैसला देने वाला था, मगर यह टल गया। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप को डर सताने लगा है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि टैरिफ पर अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके खिलाफ आता है तो इससे अमेरिका बर्बाद हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने कई दलीलें दी हैं।

यह ध्यान में रखने की बात है कि अगर वाइट हाउस यह मामला हार भी जाता है, तो भी ट्रंप प्रशासन के पास टैरिफ लगाने के लिए अन्य कानूनी विकल्प मौजूद हैं, जिनमें आपातकालीन अधिकारों की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, ट्रंप ने जोर देकर कहा कि टैरिफ को रद्द करना अमेरिका की आर्थिक ताकत को कमजोर करेगा। न्होंने लिखा, ‘जब अमेरिका चमकता है, तो दुनिया भी चमकती है।अगर सुप्रीम कोर्ट इस नेशनल सिक्योरिटी बोनान्ज़ा (टैरिफ) पर यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका के खिलाफ फैसला सुनाता है, तो हम बर्बाद हो जाएंगे।’

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें