Get App

Explainer: फिर दुनिया की महंगाई घटा रहा चीन, पर चुकानी होगी बड़ी कीमत; क्या भारत पर भी होगा असर?

Cheap Chinese Imports: चीन की ओवरप्रोडक्शन पॉलिसी और सस्ते निर्यात से एशियाई देशों में महंगाई कम हो रही है। हालांकि, इसके दूरगामी नतीजे काफी खतरनाक भी हो सकते हैं। जानिए चीन सस्ता निर्यात क्यों कर रहा है और इसका भारत पर क्या असर होगा।

Suneel Kumarअपडेटेड Jun 08, 2025 पर 5:02 PM
Explainer: फिर दुनिया की महंगाई घटा रहा चीन, पर चुकानी होगी बड़ी कीमत; क्या भारत पर भी होगा असर?
1990 और 2000 के दशक में भी सस्ते चीनी सामान ने दुनिया की महंगाई को कम किया था।

Cheap Chinese Imports: चीन ने कुछ दिन पहले रेयर अर्थ मेटल्स यानी धरती के दुर्लभ खनिजों को निर्यात पर बैन लगाकर दुनिया को बड़ा झटका दिया। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और डिफेंस इक्विपमेंट की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। साथ ही, इनकी कीमतों में भी उछाल आ सकता है। अब चीन एक बार फिर कई देशों की मुश्किल बढ़ा सकता है। हालांकि, इस बार दिक्कत महंगाई बढ़ने की नहीं, बल्कि घटने की है। वो भी हद से ज्यादा।

अब क्या कर रहा है चीन?

चीन में उत्पादक कीमतें पिछले दो साल से नीचे गिर रही हैं, यानी उत्पादन महंगा नहीं हो रहा। इसके बावजूद चीन ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग दोगुनी कर दी है। इससे एशिया के कई देशों में सस्ते चीनी माल पट गए हैं, क्योंकि कंपनियों को अपना सामान खपाना है।

यह कई देशों की आम जनता के लिए राहत की बात है, क्योंकि उन्हें सस्ते उत्पाद मिल रहे हैं। लेकिन, इससे स्थानीय उद्योगों के चौपट होने का खतरा भी है, जो ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था की बुनियाद होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें