US Advisory: मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण जंग को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए अब तक की सबसे बड़ी 'इमरजेंसी एडवायजरी' जारी की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब और यूएई सहित एक दर्जन से अधिक देशों में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को 'गंभीर सुरक्षा खतरों' का हवाला देते हुए तुरंत क्षेत्र छोड़ने का आदेश दिया है। ईरान द्वारा खाड़ी के देशों में अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर लगातार जारी मिसाइल अटैक के बाद यह अलर्ट जारी किया गया है।
