Get App

यूक्रेन में सीजफायर के प्लान पर चर्चा! ट्रंप-पुतिन की फोन पर बातचीत जारी, व्हाइट हाउस ने दिया ये अपडेट

Donald Trump and Vladimir Putin : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन बातचीत पर संदेह जताते हुए कहा कि पहले युद्ध को रोका जाना चाहिए, उसके बाद ही कीव और मॉस्को के बीच बातचीत संभव है। वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिगा ने रूस से बिना किसी शर्त के संघर्षविराम स्वीकार करने की उम्मीद जताई

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2025 पर 10:06 PM
यूक्रेन में सीजफायर के प्लान पर चर्चा! ट्रंप-पुतिन की फोन पर बातचीत जारी, व्हाइट हाउस ने दिया ये अपडेट
डोनाल्ड ट्रंप, अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत कर रहे हैं।

Donald Trump and Vladimir Putin : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फोन पर बातचीत कर रहे हैं। यह बातचीत यूक्रेन में युद्धविराम के लिए अमेरिकी प्रस्ताव के कुछ दिनों बाद हो रही है। राष्ट्रपति के सहायक और व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा, 'यह बातचीत अच्छी चल रही है और अभी भी जारी है.'अमेरिकी प्रशासन पुतिन को युद्ध समाप्त करने के संभावित रास्ते के रूप में 30 दिनों के युद्ध विराम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी करना चाहता है।

व्हाइट हाउस का बयान

व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ डैन स्कैविनो के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच वार्ता सकारात्मक रही और यह सुबह 10:00 बजे (स्थानीय समय) से जारी थी। उन्होंने कहा, "बातचीत अभी भी चल रही है और ये काफी अच्छी तरह से जारी है ।" इस चर्चा के दौरान, दोनों नेताओं ने शांति बहाल करने के संभावित उपायों पर विचार किया लेकिन अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया कि युद्ध के दौरान रूस द्वारा कब्ज़ा की गई सभी यूक्रेनी भूमि को वापस पाना मुश्किल हो सकता है।

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन बातचीत पर संदेह जताते हुए कहा कि पहले युद्ध को रोका जाना चाहिए, उसके बाद ही कीव और मॉस्को के बीच बातचीत संभव है। वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिगा ने रूस से बिना किसी शर्त के संघर्षविराम स्वीकार करने की उम्मीद जताई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें