अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी आक्रामक नीतियों के कारण लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। राष्ट्रपति की कुर्सी संभालते ही टैरिफ बम फोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद अब ईरान के ऊपर सीधे बमबारी की धमकी दे दी है। ट्रंप ने साफ तौर पर कहा है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता है। तब ऐसी स्थिति में उस पर बमबारी की जाएगी और टैरिफ लगाई जाएगी। NBC न्यूज को दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने यह बयान दिया है। बता दें कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप की यह टिप्पणी आई है।
