Trade War: टैरिफ में और बढ़ोतरी चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, एडवायजर्स पर डाल रहे दबाव

डोनाल्ड ट्रंप ने सलाहकारों से कहा है कि टैरिफ संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक जीत हैं, क्योंकि इससे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरियां वापस आएंगी और सरकार के रेवेन्यू में खरबों डॉलर की बढ़ोतरी होगी। ट्रंप ने यह भी कहा है कि वह अमेरिकी टैरिफ से बचने की इच्छा रखने वाले देशों के साथ समझौते करने के लिए तैयार हैं

अपडेटेड Mar 29, 2025 पर 10:37 PM
Story continues below Advertisement
हाल के दिनों में ट्रंप एक यूनिवर्सल टैरिफ के आइडिया को वापस लाए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) वरिष्ठ सलाहकारों से टैरिफ पर अधिक आक्रामक रुख अपनाने का आग्रह कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन अपने ग्लोबल ट्रेड वॉर में एक बड़ी वृद्धि के लिए तैयार है। वाशिंगटन पोस्ट ने शनिवार को मामले की जानकारी रखने वालों के हवाले से यह रिपोर्ट दी। कहा गया है कि नपी तुली अप्रोच अपनाने की सहयोगियों की अपील के बावजूद, ट्रंप अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नया आकार देने के मकसद से ट्रेड एक्शंस पर जोर दे रहे हैं।

हाल के दिनों में ट्रंप एक यूनिवर्सल टैरिफ के आइडिया को वापस लाए हैं, जो ज्यादातर अमेरिकी इंपोर्ट्स पर लागू होगा, फिर भले ही सामान किसी भी देश से आता हो। वाशिंगटन पोस्ट ने कहा कि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान ब्रॉडर टैरिफ लागू नहीं करने पर खेद जताया है।

टैरिफ को अमेरिका के लिए एक जीत मानते हैं ट्रंप


यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि यूनिवर्सल टैरिफ के आइडिया पर कितनी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने सलाहकारों से कहा है कि टैरिफ संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक जीत हैं, क्योंकि इससे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरियां वापस आएंगी और सरकार के रेवेन्यू में खरबों डॉलर की बढ़ोतरी होगी। इससे पहले शुक्रवार को, ट्रंप ने कहा था कि वह अमेरिकी टैरिफ से बचने की इच्छा रखने वाले देशों के साथ समझौते करने के लिए तैयार हैं। लेकिन उन समझौतों पर बातचीत तब करनी होगी, जब उनका प्रशासन 2 अप्रैल को जवाबी या रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा करेगा।

Myanmar Earthquake: भूकंप के बाद नेपीता एयरपोर्ट पर ढह गया कंट्रोल टावर, फ्लाइट को यांगून की ओर किया डायवर्ट

भारत के साथ बातचीत के निकलेंगे बेहद अच्छे नतीजे

एक दूसरी खबर के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेहद बुद्धिमान व्यक्ति और अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया है। साथ ही कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड टैरिफ पर चल रही बातचीत के बहुत अच्छे नतीजे निकलकर आएंगे। 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ के दायरे में भारत भी आएगा। ट्रंप ने कहा, "भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है। यह निष्ठुर है, यह निर्दयी है। वे बहुत बुद्धिमान हैं। वह (मोदी) बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। मुझे लगता है कि भारत और हमारे देश के बीच यह बहुत अच्छा काम करेगा।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।