America First: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़े कदम के तहत 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से हटने के निर्देश दिए हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार, यह निर्णय उन संस्थाओं को टारगेट करता है जो अब अमेरिकी राष्ट्रीय हितों को दरकिनार करते है या 'ग्लोबलिस्ट एजेंडा' को बढ़ावा देते है। इस सूची में 31 संयुक्त राष्ट्र (UN) की संस्थाएं और 35 गैर-UN संगठन शामिल है।
