Donald Trump Vs Elon Musk : अभी कुछ ही महीने पहले एक-दूसरे के काफी करीब रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क के बीच अब तल्खियां काफी बढ़ गई है। एलॉन मस्क के बीच असहमतियां अब खुलकर सामने आ गई हैं और इसने ज़ुबानी जंग की शक्ल ले ली है। मंगलवार को जब ट्रंप से पूछा कि क्या एलन मस्क को अमेरिका से डिपोर्ट किया जा सकता है? तो उन्होंने छोटा लेकिन चौंकाने वाला जवाब दिया- "पता नहीं… इस पर गौर करना पड़ेगा।" वहीं एलॉन मस्क ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है।
