Get App

ट्रे़ड वॉर में नरमी, यूरोपीय यूनियन से आई अच्छी खबर; क्या शेयर बाजार पर दिखेगा असर

यूरोपीय यूनियन ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ 90 दिन के लिए टाल दिया है, ताकि दोनों दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता और समझौते का रास्ता खुले। यह कदम अमेरिका के 20% टैरिफ के जवाब में उठाया गया था। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 14, 2025 पर 10:15 PM
ट्रे़ड वॉर में नरमी, यूरोपीय यूनियन से आई अच्छी खबर; क्या शेयर बाजार पर दिखेगा असर
EU का कहना है कि अमेरिका के टैरिफ 'अनुचित और नुकसानदायक' हैं।

यूरोपीय यूनियन (EU) ने अमेरिका से आने वाले 21 अरब यूरो के सामान पर लगने वाले जवाबी टैरिफ को फिलहाल 14 जुलाई तक टाल दिया है। इसका मकसद है कि अमेरिका के साथ बातचीत का रास्ता खुला रहे। इससे ट्रेड वॉर में नरमी आने का संकेत माना जा रहा है। इसका असर मंगलवार को शेयर मार्केट पर भी दिख सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को EU पर 20% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। लेकिन एक हफ्ते बाद ही टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया गया। इसके जवाब में EU ने भी अमेरिका से आने वाले स्टील, एल्युमिनियम और कारों पर अपने जवाबी टैरिफ रोकने का फैसला किया। हालांकि अमेरिका के पुराने टैरिफ अब भी लागू हैं।

EU का ये फैसला मंगलवार से लागू हो गया है। EU के व्यापार प्रमुख मारोस शेफचोविच सोमवार को इस मुद्दे पर बातचीत के लिए अमेरिका में थे। दोनों पक्ष उम्मीद कर रहे हैं कि 90 दिनों के भीतर कोई समझौता हो सकता है।

अब भी तनावपूर्ण है व्यापारिक माहौल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें