Get App

इंटरनेट पर पोर्न सर्च कर रहा था शख्स, स्क्रीन पर दिखा अपना ही वीडियो, पैरों तले खिसक गई जमीन!

Hong Kong Viral News: एरिक कहता है कि पहले उसे ऐसे "स्पाई कैमरा" वाले पोर्न वीडियो अच्छे लगते थे, क्योंकि वे असली लगते थे। लेकिन अब उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। वह इन वेबसाइट्स पर सिर्फ यह चेक करने जाता है कि उनका वीडियो फिर से तो नहीं डाला गया

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 07, 2026 पर 1:30 PM
इंटरनेट पर पोर्न सर्च कर रहा था शख्स, स्क्रीन पर दिखा अपना ही वीडियो, पैरों तले खिसक गई जमीन!
Hong Kong Viral News: इंटरनेट पर पोर्न सर्च कर रहा था शख्स, स्क्रीन पर दिखा अपना ही वीडियो

हांगकांग का रहने वाला एक शख्स एरिक (बदला हुआ नाम) अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 2023 में चीन के शेन्जेन शहर में एक होटल में रुका था। इसके कुछ हफ्तों बाद, वह एक दिन इंटरनेट पर पोर्न सर्च करता है और जो वीडियो निकल कर सामने आता, उसे देख कर उसके होश उड़ जाते हैं। उसे वीडियो में होटल का वही रूम दिखता है, जिसमें वह गर्लफ्रेंड से साथ रुका था। जब तक वह कुछ समझ पाता, देखता है कि वीडियो में दिखने वाला कपल कोई और नहीं बल्की वह और उसकी गर्लफ्रेंड ही हैं।

दरअसल किसी ने होटल के कमरे में सीक्रेट कैमरा लगा रखा था। उस कैमरे ने उनके आने, बैग रखने और अंतरंग पलों को रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो बिना उनकी इजाजत के ऑनलाइन डाल दिया गया था और हजारों लोग इसे देख चुके थे।

एरिक को बहुत डर लगा। उसने अपनी गर्लफ्रेंड एमिली (बदला हुआ नाम) को बताया। पहले तो एमिली को लगा कि एरिक मजाक कर रहा है। लेकिन जब उसने खुद वीडियो देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे चिंता हुई कि उसके दोस्त, परिवार या ऑफिस के लोग भी यह वीडियो देख चुके होंगे।

इस घटना के बाद दोनों कई हफ्तों तक एक-दूसरे से बात तक नहीं कर पाए। अब वे बाहर जाते समय टोपी पहनते हैं और होटल में रुकने से डरते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें