Get App

Israel-Iran War: 'तेहरान से तुरंत बाहर निकलें'; भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, ईरान से निकाले गए 100 भारतीयों का जत्था आर्मेनिया सीमा पर पहुंचा

Israel-Iran Conflict: ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच केंद्र ने कहा है कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। भारत सरकार ने कहा कि ईरान में भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनसे संपर्क कर रहा है। कुछ मामलों में उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचा रहा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 17, 2025 पर 10:20 AM
Israel-Iran War: 'तेहरान से तुरंत बाहर निकलें'; भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, ईरान से निकाले गए 100 भारतीयों का जत्था आर्मेनिया सीमा पर पहुंचा
Israel-Iran Conflict: ईरान से सभी भारतीय छात्रों को सुरक्षित लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

Israel-Iran War News Updates: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बाद दोनों देशों में फंसे भारतीयों को वापस स्वदेश लाने के लिए अभियान तेज हो गया है। सबसे पहले ईरान से सभी भारतीय छात्रों को सुरक्षित लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारत ने सोमवार (16 जून) से ईरान में फंसे अपने नागरिकों को निकालना शुरू किया। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, करीब 100 भारतीयों का पहला जत्था ईरान से निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि वे आर्मेनिया सीमा पर पहुंच गए हैं। सोमवार को केंद्र ने कहा कि तेहरान में भारतीय दूतावास लगातार सुरक्षा स्थिति की निगरानी कर रहा है।

ईरान में भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनसे संपर्क कर रहा है। साथ ही कुछ मामलों में उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचाया जा रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि ईरान का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारतीय छात्रों को आर्मेनिया के रास्ते निकाला जा रहा है। आर्मेनिया से उनको जॉर्जिया और फिर पश्चिम एशिया के रास्ते भारत लाया जा सकता है। 110 छात्रों का पहला दल आर्मेनिया सीमा पर पहुंच चुका है।

बताया जा रहा है कि तीन यूनिवर्सिटी के छात्रों को फिलहाल सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। अन्य छात्रों को भी शिफ्ट किया जा रहा है। ईरान में करीब डेढ़ हजार कश्मीरियों समेत 10,000 भारतीय छात्र हैं। अधिकतर छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए ईरान गए हैं।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें