Get App

Iran-Israel War : रूस की खुली धमकी, अयातुल्ला खामेनेई की हत्या होती है तो खुल जाएगा ‘पेंडोरा बॉक्स’

Iran-Israel War : ईरान-इजरायल वॉर के बीच रूस ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है। क्रेमलिन ने साफ कहा है कि ईरान में शासन परिवर्तन की बात करना भी खतरनाक है। रूस के मुताबिक,खामेनेई की हत्या को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वो बेहद गंभीर हैं और अगर किसी देश ने इस दिशा में कोई कदम उठाया तो वह अंजाम नहीं झेल पाएगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 20, 2025 पर 5:23 PM
Iran-Israel War : रूस की खुली धमकी, अयातुल्ला खामेनेई की हत्या होती है तो खुल जाएगा ‘पेंडोरा बॉक्स’
Iran-Israel War : रूस ने कहा कि अगर ईरान में टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल किया गया,तो उसका अंजाम दुनिया के लिए तबाही होगा

Iran-Israel War : ईरान और इजरायल का युद्ध हर बदलते घंटे के साथ और भीषण होता जा रहा है। ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं है,जिससे इजरायल के बीर्शेबा शहर में भीषण आग लग गई। इस हमले में कम से कम 18 लोग जख्मी हो गए। ईरान ने इजरायल में माइक्रोसॉफ्ट की बिल्डिंग पर भी हमला किया,तो वहीं इजरायल के मिलिट्री बेस को भी टारगेट किया। उधर, इजरायल ने पलटवार करते हुए ईरान पर एक साथ 60 फाइटर जेट से हमला किया जिसमें एक साथ 120 बम धमाके किए गए। इधर, युद्ध के आठवें दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के एक बयान ने हर किसी को चौंका दिया है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में दावा किया गया है कि वो युद्ध में सीधे आने के लिए अभी 2 हफ्ते का इंतजार करेंगे। हालांकि इसके बाद इजरायल ने दावा किया कि वो अकेले ही ईरान के लिए काफी है। उधर रूस ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि युद्ध में उसे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

रूस की अमेरिका को सख्त चेतावनी, ईरान में शासन परिवर्तन की बात करना खतरनाक

ईरान-इजरायल वॉर के बीच रूस ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है। क्रेमलिन ने साफ कहा है कि ईरान में शासन परिवर्तन की बात करना भी खतरनाक है। रूस के मुताबिक, खामेनेई की हत्या को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वो बेहद गंभीर हैं और अगर किसी देश ने इस दिशा में कोई कदम उठाया तो वह अंजाम नहीं झेल पाएगा। क्रेमलिन ने कहा है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन 'कतई मंजूर' नहीं है और अगर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की हत्या होती है तो ये ‘पेंडोरा बॉक्स’ खोल देगा। रूस के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि अगर ऐसा हुआ,तो ये पूरी दुनिया के लिए बेहद खतरनाक होगा। रूस ने कहा कि अगर ईरान में टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल किया गया, तो उसका अंजाम दुनिया के लिए तबाही होगा।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें