Get App

Iran Protest: अगर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हिंसा की, तो अमेरिका भी बीच में आएगा! ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी

Iran Protest: राजधानी तेहरान में रविवार को शुरू हुए विरोध प्रदर्शन तब से कई प्रांतों में फैल गए हैं। मुद्रा में आई तेज गिरावट, लंबे समय तक चले आर्थिक ठहराव और बढ़ती महंगाई से निपटने के सरकार के तरीकों को लेकर लोगों में गुस्सा भड़क उठा है। महंगाई आधिकारिक तौर पर दिसंबर में 42.5 प्रतिशत तक पहुंच गई थी

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 3:58 PM
Iran Protest: अगर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हिंसा की, तो अमेरिका भी बीच में आएगा! ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी
ईरान में बढ़ती अशांति और प्रदर्शनों के मुद्दे में बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कूद पड़े।

ईरान में बढ़ती अशांति और प्रदर्शनों के मुद्दे में बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कूद पड़े। ट्रंप ने अयातुल्ला अली खामेनेई सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, "हम पूरी तरह से तैयार हैं और कार्रवाई के लिए तत्पर हैं।" मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों के बाद ईरान में कम से कम सात लोगों के मारे जाने की खबर है और ऐसे समय में ट्रंप की ये धमकी आई है।

राजधानी तेहरान में रविवार को शुरू हुए विरोध प्रदर्शन तब से कई प्रांतों में फैल गए हैं। मुद्रा में आई तेज गिरावट, लंबे समय तक चले आर्थिक ठहराव और बढ़ती महंगाई से निपटने के सरकार के तरीकों को लेकर लोगों में गुस्सा भड़क उठा है। महंगाई आधिकारिक तौर पर दिसंबर में 42.5 प्रतिशत तक पहुंच गई थी।

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाता है और उन्हें बेरहमी से मारता है, जो कि उनकी आदत है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनकी मदद के लिए आगे आएगा। हम पूरी तरह से तैयार हैं। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप।”

कैसे हुई प्रदर्शन की शुरुआत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें