Strait of Hormuz: ईरान के परमाणु साइट्स पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में ईरान की संसद ने रविवार को रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकारी चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक, यह फैसला ईरान की आर्थिक जवाबी कार्रवाई की मंशा को दिखाता है।
