Israel-US Iran War: पश्चिम एशिया में जारी भारी संघर्ष के बीच बीती रात संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की फाइनेंशियल कैपिटल दुबई दहल उठी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और आधिकारिक बयानों के अनुसार, ईरान द्वारा दागे गए 'शाहेद' कामिकेज ड्रोन्स ने दुबई के प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब होटल और दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया। हमले के बाद पूरे यूएई में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया और लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई।
