Get App

'सिगरेट से खामेनेई का तस्वीर जलाने का ट्रेंड', ईरान में सीधे सत्ता को चुनौती दे रहीं महिलाएं

यह ट्रेंड विरोध का एक मजबूत प्रतीक बन गया है, खासकर ऐसे देश में जहां सख्त सामाजिक नियम हैं और महिलाओं के अधिकारों पर कड़ी पाबंदियां लगाई जाती हैं। यह सब ऐसे समय हो रहा है, जब 86 साल के खामेनेई के धार्मिक शासन के खिलाफ प्रदर्शन और तेज हो गए हैं। सरकारी सख्ती और दमन के बावजूद लोग सड़कों पर उतर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 4:24 PM
'सिगरेट से खामेनेई का तस्वीर जलाने का ट्रेंड', ईरान में सीधे सत्ता को चुनौती दे रहीं महिलाएं
ईरान में चल रहे हिंसक आंदोलन के बीच महिलाओं ने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया है

ईरान में चल रहे हिंसक आंदोलन के बीच महिलाओं ने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया है, जिसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में होने लगी है। पिछले दो हफ्तों में ईरानी महिलाओं के ऐसे वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे अयातुल्ला अली खामेनेई की जलती हुई तस्वीरों से सिगरेट जलाती दिख रही हैं। ये दृश्य सरकार विरोधी आंदोलन की सबसे चर्चित तस्वीरों में शामिल हो गए हैं।

यह ट्रेंड विरोध का एक मजबूत प्रतीक बन गया है, खासकर ऐसे देश में जहां सख्त सामाजिक नियम हैं और महिलाओं के अधिकारों पर कड़ी पाबंदियां लगाई जाती हैं। यह सब ऐसे समय हो रहा है, जब 86 साल के खामेनेई के धार्मिक शासन के खिलाफ प्रदर्शन और तेज हो गए हैं। सरकारी सख्ती और दमन के बावजूद लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। ये प्रदर्शन शुरुआत में महंगाई और खराब अर्थव्यवस्था को लेकर शुरू हुए थे, लेकिन जल्दी ही यह आंदोलन शासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े विरोध में बदल गया। अब हालात यह हैं कि प्रदर्शनकारी सिर्फ सुधार की मांग नहीं कर रहे, बल्कि इस्लामिक रिपब्लिक व्यवस्था को ही पूरी तरह खारिज कर रहे हैं।

28 दिसंबर से ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में युवा और बुज़ुर्ग सभी सड़कों पर उतर आए हैं। इन प्रदर्शनों में “खामेनेई की मौत हो” और “पहलवी वापस आएंगे” जैसे नारे सुनाई दे रहे हैं। कुछ प्रदर्शनकारी ईरान के आखिरी शाह के बेटे रजा पहलवी की वापसी की मांग कर रहे हैं। रजा पहलवी के पिता को 1979 की क्रांति के दौरान सत्ता से हटा दिया गया था। अब प्रदर्शनकारियों का एक वर्ग उन्हें फिर से देश की राजनीति में देखने की बात कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें